1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फॉर्मूला-1: सेबेस्टियन वेटल ने रिकॉर्ड चौथी बार बहरीन ग्रां प्री खिताब जीता

फॉर्मूला-1: सेबेस्टियन वेटल ने रिकॉर्ड चौथी बार बहरीन ग्रां प्री खिताब जीता

 Reported By: IANS
 Published : Apr 09, 2018 05:05 pm IST,  Updated : Apr 09, 2018 05:05 pm IST

जर्मनी के फेरारी ड्राइवर सेबेस्टियन वेटल ने रिकॉर्ड चौथी बार बहरीन ग्रां प्री फार्मूला-1 रेस का खिताब जीत लिया है। इस वर्ष फॅार्मूला-1 सीजन की यह दूसरी रेस थी। 

 - India TV Hindi
 सेबेस्टियन वेटल 

मनामा: जर्मनी के फेरारी ड्राइवर सेबेस्टियन वेटल ने रिकॉर्ड चौथी बार बहरीन ग्रां प्री फार्मूला-1 रेस का खिताब जीत लिया है। इस वर्ष फॅार्मूला-1 सीजन की यह दूसरी रेस थी। वेटल ने दो सप्ताह पहले ही आस्ट्रेलियन ग्रां प्री का खिताब अपने नाम किया था।

एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, वेटल ने अपनी 200वीं फार्मूला-1 रेस में रविवार को 49वीं जीत दर्ज की और स्पेन के फर्नाडो अलोंसो का रिकॉर्ड तोड़ा।

मर्सिडीज के ड्राइवर वाल्टेरी बोटास दूसरे स्थान पर रहे। ब्रिटेन के ड्राइवर लुईस हेमिल्टन तीसरे, पियरे गास्ले चौथे और केविन मैगनुसन पाचवें स्थान पर रहे। 

इस जीत के बाद वेटल के इस वर्ष अंक तालिका में 50 अंक हो गए हैं। हेमिल्टन, वेटल से 17 अंक पीछे 33 अंक के साथ दूसरे और हेमल्टिन के टीम साथी बोटास 28 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल