1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रांसिस्को मोलिना बने फे्रंचाइजी एटलेटिको डि कोलकाता के मुख्य कोच

फ्रांसिस्को मोलिना बने फे्रंचाइजी एटलेटिको डि कोलकाता के मुख्य कोच

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 15, 2016 03:44 pm IST,  Updated : Jul 15, 2016 03:44 pm IST

स्पेन के पूर्व गोलकीपर और पूरे कैंसर पर विजय प्राप्त करने वाले जोस फ्रांसिस्को मोलिना अब इंडियन सुपर लीग की फे्रंचाइजी एटलेटिको डि कोलकाता के मुख्य कोच हैं

francisco molina - India TV Hindi
francisco molina

कोलकाता: स्पेन के पूर्व गोलकीपर और पूरे कैंसर पर विजय प्राप्त करने वाले जोस फ्रांसिस्को मोलिना अब इंडियन सुपर लीग की फे्रंचाइजी एटलेटिको डि कोलकाता के मुख्य कोच हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह इस टीम को दूसरा खिताब हासिल करने के लिये प्रेरित करने में सफल रहेंगे।

एटीके के मुख्यकोच ने आईएसएल के तीसरे सत्र के लिये आज जर्सी जारी करने के अवसर पर पत्रकारों से कहा, जिंदगी में आपका पिछला अनुभव हमेशा आपकी मदद करता है। मैं मुश्किल दौर से गुजरा था और उससे आगे निकलने में सफल रहा। उम्मीद है कि मैं टीम को फिर से जीत हासिल करने के लिये प्रेरित करने में सफल रहूंगा।

 

हां दबाव रहेगा लेकिन कोच के रूप में यह आपकी भूमिका है,मोलिना

मोलिना जब खेला करते थे तब एक समय वह वृषण के कैंसर से पीडि़त रहे। वह एटीके में बेहद सफल कोच एंटोनिया लोपेज हबास की जगह लेंगे जिनके रहते हुए उसने आईसीएल के पहले सत्र का खिताब जीता और दूसरे सत्र में उप विजेता रहा। मोलिना ने कहा, हां दबाव रहेगा लेकिन कोच के रूप में यह आपकी भूमिका है।

मैं एटीके को लीग की सबसे मजबूत टीम बनाना चाहता हूं। मेरे पास कुछ खिलाडि़यों की फुटेज हैं तथा मैड्रिड में 22 अगस्त से लगने वाले एक महीने के शिविर के दौरान उनके बारे में अधिक से अधिक जानकारी लूंगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल