1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस के कारण रद्द हुई फ्रेंच लीग 1 और 2 : रिपोर्ट

कोरोना वायरस के कारण रद्द हुई फ्रेंच लीग 1 और 2 : रिपोर्ट

 Reported By: IANS
 Published : Apr 28, 2020 11:16 pm IST,  Updated : Apr 28, 2020 11:30 pm IST

फ्रांस की मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक देश की शीर्ष फुटबॉल लीग फ्रेंच लीग-1 और दूसरी डिविजन लीग-2 को कोरोनावायरस के कारण रद्द कर दिया गया है।

Football Stadium- India TV Hindi
Football Stadium Image Source : GETTY IMAGES

पेरिस| फ्रांस की मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक देश की शीर्ष फुटबॉल लीग फ्रेंच लीग-1 और दूसरी डिविजन लीग-2 को कोरोनावायरस के कारण रद्द कर दिया गया है। पहले ऐसी खबरें थीं कि 17 जून को लीग दोबारा से शुरू हो सकती है लेकिन स्थानीय मीडिया संस्था ले पेरिसिएन के मुताबिक फ्रांस के प्रधानमंत्री इडोआर्ड फिलिपे दूसरे चरण में लॉकडाउन को बढ़ाने वाले हैं और इससे अगस्त तक किसी तरह की फुटबॉल नहीं खेली जा सकेगी।

वहीं एक और मीडिया संस्थान एल इक्वीपे ने बताया है कि फुटबॉल सीजन रद्द होने वाला है और इसका औपचारिक ऐलान जल्द हो जाएगा।

यूरोपियन फुटबॉल की नियामक संस्था यूईएफए ने पहले कहा था कि सभी राष्ट्रीय फुटबॉल संघों को 25 मई तक अपने देश में फुटबॉल दोबारा शुरू करने की रणनीति के बारे में बताना होगा।

ये भी पढ़ें : कोविड-19 के कारण ईरान के क्लब डाल रहे हैं फुटबाल सीजन को रद्द करने का दवाब

इस बात को ध्यान में रखते हुए कि अगस्त तक किसी तरह की फुटबॉल नहीं खेला जा सकेगी, मौजूदा सीजन को रद्द माना जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो फ्रांस नीदरलैंड्स के बाद अपनी लीग रद्द करने वाला यूईएफए का दूसरा देश बन जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल