1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. French Open 2020 : पहले ही दौर में हारकर बाहर हुए ब्रिटेन के एंडी मरे

French Open 2020 : पहले ही दौर में हारकर बाहर हुए ब्रिटेन के एंडी मरे

 Reported By: IANS
 Published : Sep 28, 2020 03:14 pm IST,  Updated : Sep 28, 2020 03:14 pm IST

बीबीसी ने मरे के हवाले से लिखा, "मैं इसका अच्छे से विश्लेषण करूंगा और समझने की कोशिश करूंगा कि इस तरह के प्रदर्शन की क्या वजह है।"

Andy Murray- India TV Hindi
Andy Murray Image Source : PTI

पेरिस| एंडी मरे को फ्रेंच ओपन के पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद ग्रेट ब्रिटेन के इस खिलाड़ी ने कहा कि वह अपने प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे। मरे को स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका ने पहले दौर के मैच में सीधे सेटों में 6-1, 6-3, 6-2 से हरा दिया। वह इस मैच में सिर्फ छह गेम ही जीत सके। मरे 2017 के बाद से पहली बार क्ले कोर्ट पर खेल रहे थे।

बीबीसी ने मरे के हवाले से लिखा, "मैं इसका अच्छे से विश्लेषण करूंगा और समझने की कोशिश करूंगा कि इस तरह के प्रदर्शन की क्या वजह है।"

मरे ने फ्लडलाइट्स में मैच खेला लेकिन उन्होंने कहा कि परिस्थतियां उनके प्रदर्शन की वजह नहीं हैं।

ये भी पढ़ें - इस साल इंडियन सुपर लीग में पदार्पण करेगी ईस्ट बंगाल, आयोजकों ने दी जानकारी

उन्होंने कहा, "मैं इसे कोई सही वजह नहीं मानता। हो सकता है कि ऐसी स्थिति में मैच का लुत्फ नहीं उठा पाएं जैसा पहले लेते थे, लेकिन इसका प्रदर्शन पर किसी तरह का प्रभाव नहीं।"

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : शेन वार्न ने सैमसन के टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में नहीं खेलने पर जताई हैरानी

उन्होंने कहा, "मुझे इसके बारे में तफ्सील से सोचना होगा। यह मेरे लिए वो मैच नहीं है जिसे मैं आसानी से अलग कर दूं और सोचूं नहीं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल