1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. French Open 2020 : हालेप की तैयारी शानदार, पहले दौर में तोरमों से भिड़ेंगी

French Open 2020 : हालेप की तैयारी शानदार, पहले दौर में तोरमों से भिड़ेंगी

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 26, 2020 03:08 pm IST,  Updated : Sep 26, 2020 03:08 pm IST

पिछले 14 मुकाबलों से अजेय रही इस खिलाड़ी ने क्ले कोर्ट पर खेले जाने वाले इस ग्रैंडस्लैम के लिए दो महीने कड़ी ट्रेनिग के बाद तीन महीने से ‘क्ले कोर्ट’ पर अभ्यास किया है। 

Simona Halep- India TV Hindi
Simona Halep Image Source : GETTY IMAGES

रोम| रोमानिया की टेनिस खिलाड़ी और 2018 की चैम्पियन सिमोना हालेप रविवार से शुरु हो रहे फ्रेंच ओपन में विश्व रैंकिग में 70वें स्थान पर काबिज सारा सोरिबेस तोरमो के खिलाफ अपने अभियान को शुरू करेगी। पिछले 14 मुकाबलों से अजेय रही इस खिलाड़ी ने क्ले कोर्ट पर खेले जाने वाले इस ग्रैंडस्लैम के लिए दो महीने कड़ी ट्रेनिग के बाद तीन महीने से ‘क्ले कोर्ट’ पर अभ्यास किया है।

ग्रैंडस्लैम में चुनौती पेश करने से पहले उन्होंनं क्ले कोर्ट पर लगातार दो टूर्नामेंट जीत कर अपने इरादे जाहिर कर दिये है। कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन के समय अपने घर में रही इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ मैं अपनी दिनचर्या को लेकर बहुत सख्त थी और मैंने बहुत मेहनत की है। मैंने शारीरिक रूप से बहुत सुधार किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए मैं दौड़ सकती हूं, मैं हर मैच में फिट महसूस कर सकती हूं। मेरे पैर मजबूत हैं, जिससे मैच के दौरान मेरा आत्मविश्वास बढ़ता है।’’

ये भी पढ़ें - COVID-19 महामारी के बीच खुद को प्रेरित रखना काफी महत्वपूर्ण : डिफेंडर बीरेंद्र लाकड़ा

विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज इस खिलाड़ी को रोलां गैरो में शीर्ष वरीयता दी गयी है क्योंकि गत चैम्पियन एश बार्टी इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहीं है। कोविड-19 महामारी के कारण खेल के स्थगित से वापसी के बाद हालेप लगातार नौ मैच जीती हैं। इस दौरान उन्होंने प्राग और रोम में खिताब भी हासिल किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल