1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. French open 2020 : चोट के कारण ग्रैंडस्लैम से बाहर हुई टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स

French open 2020 : चोट के कारण ग्रैंडस्लैम से बाहर हुई टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स

 Reported By: IANS
 Published : Sep 30, 2020 05:14 pm IST,  Updated : Sep 30, 2020 05:14 pm IST

39 साल की सेरेना को दूसरे दौर में बुल्गारिया की टवेटाना पिरोनकोवा के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए बुधवार को कोर्ट पर उतरना था।

Serena Williams- India TV Hindi
Serena Williams Image Source : GETTY

पेरिस| अपने 24वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में लगी अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स चोट के कारण यहां जारी फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट से हट गई हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, तीन बार की फ्रेंच ओपन चैंपियन सेरेना ने सोमवार को महिला एकल के अपने पहले दौर के मुकाबले में हमवतन क्रिस्टि एहन को 7-6 (7-3) 6-0 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया था। छठी सीड सेरेना ने 74 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया था।

39 साल की सेरेना को दूसरे दौर में बुल्गारिया की टवेटाना पिरोनकोवा के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए बुधवार को कोर्ट पर उतरना था।

सेरेना ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, " मुझे लगता है कि मुझे चार से छह सप्ताह तक बैठने और कुछ नहीं करने की जरूरत है। मुझे चलने में भी परेशानी हो रही है, इसलिए यह एक संकेत है कि मुझे ठीक होने की कोशिश करनी चाहिए।"

मुस्तफिजुर को हो रहा है IPL 2020 में नहीं खेल पाने का अफसोस, बोर्ड ने नहीं दी थी NOC

सेरेना को इस महीने की शुरुआत में अमेरिका ओपन के सेमीफाइनल में विक्टोरिया अजारेंका के खिलाफ मुकाबले में चोट लग गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल