1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुस्तफिजुर को हो रहा है IPL 2020 में नहीं खेल पाने का अफसोस, बोर्ड ने नहीं दी थी NOC

मुस्तफिजुर को हो रहा है IPL 2020 में नहीं खेल पाने का अफसोस, बोर्ड ने नहीं दी थी NOC

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 30, 2020 01:40 pm IST,  Updated : Sep 30, 2020 01:40 pm IST

COVID-19 महामारी के बीच बांग्लादेश टीम का श्रीलंका दौरा स्थगित होने के बाद बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL में नहीं खेल पाने का अफसोस है। 

मुस्तफिजुर को हो रहा...- India TV Hindi
मुस्तफिजुर को हो रहा है IPL 2020 में नहीं खेल पाने का अफसोस, बोर्ड ने नहीं दी थी NOC Image Source : BCCI

COVID-19 महामारी के बीच बांग्लादेश टीम का श्रीलंका दौरा स्थगित होने के बाद बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL में नहीं खेल पाने का अफसोस है। बता दें, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने रहमान को IPL में खेलने के लिए नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं दिया था।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष नजमुल हसन ने सोमवार को श्रीलंका क्रिकेट (SLC) को अगले महीने होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ को फिर से रीशेड्यूल करने के लिए कहा था, क्योंकि बोर्ड 14-दिवसीय क्वांरटाइन नियम का पालन करने के लिए तैयार नहीं है।

'क्रिकबज' ने मुस्ताफिजुर के हवाले से कहा, "टेस्ट सीरीज खेलना शानदार होता। 14 दिनों के क्वारंटाइन के लिए श्रीलंका का प्रस्ताव हमारे लिए संभव नहीं था।" मुस्ताफिजुर ने कहा, "आप इस तरह की एक महत्वपूर्ण सीरीज से पहले अपने कमरे में नहीं बैठ सकते हैं, चाहे आप कितना भी कठिन प्रशिक्षण लें। बीसीबी ने कोशिश की, लेकिन 14-दिवसीय क्वांरटाइन उनका कानून है। मुझे लगता है कि हमें इसका सम्मान करना चाहिए।

आईपीएल प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंची CSK, फैन्स ने ट्विटर पर जमकर उड़ाया मजाक

उन्होंने कहा, "अगर बीसीबी को पता था कि श्रीलंका सीरीज स्थगित हो जाएगी, तो उन्हें मुझे IPL के लिए NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) देना चाहिए था। लेकिन जो कुछ भी होता है, सब अच्छा होता है। मैं अगर आईपीएल खेलता था, तो 1 करोड़ (बांग्लादेश टका) कमा सकता था।"

इससे पहले भी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने चोट के कारण 2015-16 में पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा लेने के लिए मुस्तफिजुर को अनापत्ति प्रमाण पत्र देने से इनकार कर दिया था। बोर्ड ने उन्हें तब 30 लाख बांग्लादेशी टका मुआवजे के तौर पर दिए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल