1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलिया ओपन में विलंब की पूरी संभावना, विक्टोरिया के खेल मंत्री ने दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया ओपन में विलंब की पूरी संभावना, विक्टोरिया के खेल मंत्री ने दिया बड़ा बयान

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 25, 2020 04:41 pm IST,  Updated : Nov 25, 2020 04:41 pm IST

पाकुला ने कहा कि सरकार के विभिन्न स्तर और टेनिस अधिकारियों के बीच बातचीत खत्म होने के करीब है और साल के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के आयोजन को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।   

Full possibility of delay in Australia Open, Sports Minister of Victoria made a big statement- India TV Hindi
Full possibility of delay in Australia Open, Sports Minister of Victoria made a big statement Image Source : AP

लंदन। विक्टोरिया राज्य के खेल मंत्री मार्टिन पाकुला ने कहा है कि 18 जनवरी से मेलबर्न में होने वाले 2021 आस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट में एक या दो हफ्ते के विलंब की पूरी संभावना है। 

पाकुला ने कहा कि सरकार के विभिन्न स्तर और टेनिस अधिकारियों के बीच बातचीत खत्म होने के करीब है और साल के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के आयोजन को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें - गोल करने की काबिलियत पर काम कर रहे हैं युवा फॉरवर्ड खिलाड़ी शैलानंद लाकरा

पाकुला ने बुधवार को कहा,‘‘कई संभावित तारीखों पर विचार हो रहा है। मैंने रिपोर्ट देखी हैं कि इसमें एक या दो हफ्ते के विलंब की संभावना है। मुझे लगता है कि अब भी इसके आयोजन की पूरी संभावना है।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘लेकिन सिर्फ यही एक विकल्प नहीं है। फिलहाल फ्रेंच ओपन में कई महीनों का विलंब हुआ है और विंबलडन का तो आयोजन ही नहीं हुआ।’’

पाकुला ने कहा,‘‘मुझे अब भी लगता है कि पूरी संभावना है कि विलंब अल्पकालिक होगा। मैं चीजों को दोहराना नहीं चाहता लेकिन ये काफी जटिल बातचीत है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल