1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हालेप को हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंची मुगुरुजा

हालेप को हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंची मुगुरुजा

 Reported By: IANS
 Published : Jan 30, 2020 03:59 pm IST,  Updated : Jan 30, 2020 03:59 pm IST

स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा ने वर्ल्ड नंबर-3 रोमानिया की सिमोना हालेप को हराकर साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में गुरुवार को प्रवेश कर लिया। मुगुरुजा पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। 

हालेप को हराकर पहली...- India TV Hindi
हालेप को हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंची मुगुरुजा Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न| स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा ने वर्ल्ड नंबर-3 रोमानिया की सिमोना हालेप को हराकर साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में गुरुवार को प्रवेश कर लिया। मुगुरुजा पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन मुगुरुजा ने महिला एकल के सेमीफाइनल में हालेप को 7-6, 7-5 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। मुगुरुजा ढ़ाई साल बाद किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं। स्पेनिश खिलाड़ी ने दो घंटे पांच मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया।

मुगुरुजा को इस टूर्नामेंट में कोई सीड नहीं मिली थी। 2014 के बाद से यह पहली बार है जब उन्हें किसी टूर्नामेंट में सीड नहीं दिया गया है। उन्होंने 2016 में फ्रेंच ओपन और 2017 में विंबलडन का खिताब जीता था।

फाइनल में अब शनिवार को वर्ल्ड नंबर-32 मुगुरुजा का सामना 14वीं सीड अमेरिका की सोफिया केनिन से होगा। केनिन ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-1 आस्ट्रेलिया की एश्लेग बार्टी को 7-6, 7-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

मुगुरुजा ने इस जीत के बाद कहा, "मैं यह नहीं सोच रही थी कि मैं हारूंगी। एक समय ऐसा आता है जब आपके पास मौके होते हैं। मुझे पता था कि सिमोना के खिलाफ यह एक कड़ा मुकाबला होने वाला है। लेकिन मैंने कोर्ट पर अपनी पूरी ऊर्जा के साथ खेल रही थी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल