1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. गैरेथ बेल को रियल मेड्रिड के आखिरी सीजन मैच से किया गया बाहर

गैरेथ बेल को रियल मेड्रिड के आखिरी सीजन मैच से किया गया बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Jul 19, 2020 04:46 pm IST,  Updated : Jul 19, 2020 04:46 pm IST

ला लीगा चैंपियन रियल मेड्रिड ने अपने फॉरवर्ड गैरेथ बेल को सीजन के अंतिम लीग मैच से बाहर कर दिया है।

गैरेथ बेल को रियल...- India TV Hindi
गैरेथ बेल को रियल मेड्रिड के आखिरी सीजन मैच से किया गया बाहर Image Source : GETTY IMAGES

मेड्रिड| ला लीगा चैंपियन रियल मेड्रिड ने अपने फॉरवर्ड गैरेथ बेल को सीजन के अंतिम लीग मैच से बाहर कर दिया है। इस सीजन में मेड्रिड के 34वें ला लीगा खिताबी जीत के दौरान बेल अधिकांश समय बाहर रहे हैं।

कोरोनावायरस के बाद खेल के फिर से शुरू होने के बाद बेल को कम ही टीम में शामिल किया गया है। बेल को पिछले पांच ला लीगा मैचों में सब्सटीट्यूट के रूप में इस्तेमाल नहीं किया गया है।

मैचों के दौरान स्टैंड में बैठने के उनके व्यवहार ने सोशल मीडिया पर फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। एक मैच के दौरान बेल को अपनी आंखों पर फेसमास्क पहने हुए देखा गया जबकि एक मैच के दौरान उन्हें सोते हुए पाया गया।

बेल ने मेड्रिड के साथ जुड़ने के बाद टीम को चार चैंपियन्स लीग खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने चैंपियंस लीग में कुल 16 बार गोल किया है और वह टूर्नामेंट के फाइनल में दो बार गोल करने वाले सब्सटीट्यूट खिलाड़ी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल