1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. गौरव गिल ने सातवीं बार जीती राष्ट्रीय रैली चैंपियनशिप

गौरव गिल ने सातवीं बार जीती राष्ट्रीय रैली चैंपियनशिप

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 31, 2021 07:07 pm IST,  Updated : Jan 31, 2021 07:07 pm IST

गौरव गिल ने अपने कौशल और संयम का अच्छा नजारा पेश करके रविवार को यहां कोयंबटूर रैली जीतकर राष्ट्रीय रैली चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

गौरव गिल ने सातवीं बार...- India TV Hindi
गौरव गिल ने सातवीं बार जीती राष्ट्रीय रैली चैंपियनशिप Image Source : FEDERATION OF MOTOR SPORTS CLUB OF INDIA

कोयंबटूर। गौरव गिल ने अपने कौशल और संयम का अच्छा नजारा पेश करके रविवार को यहां कोयंबटूर रैली जीतकर राष्ट्रीय रैली चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। गिल और नेवीगेटर मूसा शेरिफ ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा।

उन्होंने पिछले महीने ईटानगर में दो चरण जीते थे और और फिर से दिखाया कि राष्ट्रीय रैली में उनका कोई जवाब नहीं है। गिल ने कहा, ‘‘मैं लगातार तीन रैली जीतकर और सातवीं बार राष्ट्रीय चैंपियन बनकर बहुत खुश हूं। ’’ गिल और मूसा अब तक मिलकर 63 रैली में भाग ले चुके हैं। इनमें से 39 रैली उन्होंने पूरी की, 38 में वे पोडियम पर पहुंचे जिनमें 36 में पहले स्थान पर रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल