1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख ने PSG के युवा डिफेंडर काउसी से किया करार

जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख ने PSG के युवा डिफेंडर काउसी से किया करार

 Reported By: IANS
 Published : Jul 01, 2020 08:58 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 08:58 pm IST

जर्मनी के फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख ने फ्रांस के फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के 18 साल के डिफेंडर टैनगाय नियानजाउ काउसी के साथ करार किया है।

जर्मन क्लब बायर्न...- India TV Hindi
जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख ने PSG के युवा डिफेंडर काउसी से किया करार Image Source : GETTY

बर्लिन| जर्मनी के फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख ने फ्रांस के फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के 18 साल के डिफेंडर टैनगाय नियानजाउ काउसी के साथ करार किया है। क्लब ने इस युवा खिलाड़ी के साथ 30 जून, 2024 तक का करार किया है। 

वह हालांकि सेंटर बैक खेलते हैं लेकिन पूरे डिफेंस में किसी भी पोजिशन पर खेलने की काबिलियत रखते हैं। क्लब के वेबसाइट पर काउसी के हवाले से लिखा गया है, "मैं बायर्न के साथ करार कर काफी खुश हूं। यह बड़ा क्लब है जिसकी विरासत काफी गहरी है। मुझे उम्मीद है कि मैं यहां अपने पैर जमा पाऊंगा और ज्यादा से ज्यादा मैच खेल पाऊंगा। इसके लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी।"

फ्रांस की जूनियर टीम के लिए काउसी ने 12 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस दौरान हालांकि वह सिर्फ एक ही गोल कर पाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल