1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय पुरूष स्कीट टीम ने जीता गोल्ड, महिला टीम को रजत से करना पड़ा संतोष

भारतीय पुरूष स्कीट टीम ने जीता गोल्ड, महिला टीम को रजत से करना पड़ा संतोष

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 22, 2021 08:37 pm IST,  Updated : Mar 22, 2021 08:37 pm IST

भारत ने आईएसएसएफ विश्व कप में सोमवार को प्रतिस्पर्धा के चौथे दिन पुरूषों की स्कीट टीम स्पर्धा में स्वर्ण और महिला वर्ग में रजत पदक जीता।

भारतीय पुरूष स्कीट...- India TV Hindi
भारतीय पुरूष स्कीट टीम ने जीता गोल्ड, महिला टीम को रजत से करना पड़ा संतोष Image Source : TWITTER/@SAI_MEDIA

नई दिल्ली। भारत ने आईएसएसएफ विश्व कप में सोमवार को प्रतिस्पर्धा के चौथे दिन पुरूषों की स्कीट टीम स्पर्धा में स्वर्ण और महिला वर्ग में रजत पदक जीता। गुरजोत खांगुरा, मैराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह बाजवा की भारतीय टीम ने कतर के नासिर अल अतिया, अली अहमद अल इशाक और राशिद हमाद को 6-2 से हराया।

महिला फाइनल में भारत की परिनाज धालीवाल, कार्तिकी सिंह शक्तावत और गनीमत सेखों ने रजत पदक जीता जो फाइनल में कजाखस्तान की रिनाता नासिरोवा, ओल्गा पनारिना और जोया क्राचेंको से 4-6 से हार गई। क्वालीफिकेशन में भारतीय टीम के 341 और कजाखस्तान के 327 अंक थे। भारतीय पुरूष टीम क्वालीफिकेशन में 503 अंक लेकर कतर से चार अंक पीछे रही थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल