1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैनचेस्टर सिटी से जुड़ने की खबर गलत : गुआर्डियोला

मैनचेस्टर सिटी से जुड़ने की खबर गलत : गुआर्डियोला

 Written By: IANS
 Published : May 12, 2015 01:53 pm IST,  Updated : May 12, 2015 04:41 pm IST

म्यूमिख: जर्मनी के अग्रणी क्लब बायर्न म्यूनिख के कोच पेप गुआर्डियोला ने मीडिया में आई उन खबरों का सोमवार को खंडन किया है, जिसमें कहा गया है कि वह अगले सत्र में इंग्लिश प्रीमियर टीम

मैनचेस्टर सिटी से...- India TV Hindi
मैनचेस्टर सिटी से जुड़ने की खबर गलत : गुआर्डियोला

म्यूमिख: जर्मनी के अग्रणी क्लब बायर्न म्यूनिख के कोच पेप गुआर्डियोला ने मीडिया में आई उन खबरों का सोमवार को खंडन किया है, जिसमें कहा गया है कि वह अगले सत्र में इंग्लिश प्रीमियर टीम मैनचेस्टर सिटी से जुड़ सकते हैं। गुआर्डियोला ने साफ किया वह अपने क्लब से जुड़े रहेंगे।

बुंदेसलीगा चैम्पियन बायर्न म्यूनिख को अपने पिछले चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसमें पिछले हफ्ते चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल के पहले चरण में बार्सिलोना से मिली 0-3 की हार भी शामिल है।

इन नतीजों के बाद ऐसी अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि जल्द ही गुआर्डियोला बायर्न से अलग होकर सिटी से जुड़ जाएंगे।

गुआर्डियोला ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा, "मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि बायर्न और मेरा करार खत्म होने में अभी एक साल बाकी है। मैं यहां अगले सत्र में भी रहूंगा। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कहना चाहता।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल