1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हालेप और मार्टिक ने प्राग ओपन के दूसरे दौर में बनाई जगह

हालेप और मार्टिक ने प्राग ओपन के दूसरे दौर में बनाई जगह

 Reported By: IANS
 Published : Aug 12, 2020 02:44 pm IST,  Updated : Aug 12, 2020 02:44 pm IST

रोमानिया की महिला टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप प्राग ओपन के दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहीं। 

हालेप और मार्टिक ने...- India TV Hindi
हालेप और मार्टिक ने प्राग ओपन के दूसरे दौर में बनाई जगह Image Source : GETTY IMAGES

प्राग| रोमानिया की महिला टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप को प्राग ओपन के पहले दौर में जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा लेकिन वह स्लोवेनिया की पोलोना हारकोग को 6-1, 1-6, 7-6 (3) से मात देकर दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहीं। तकरीन ढाई घंटे तक चले मैच में हालेप को जीत के लिए सात मैच प्वाइंट चाहिए थे। दोनों खिलाड़ियों ने 29 विनर्स लगाए।

डब्ल्यूटीए की वेबसाइट ने हालेप के हवाले से लिखा है, "मैं जानती थी कि यह मुश्किल मैच होने वाला है। हमारे सभी मैच काफी लंबे और मुश्किल रहे हैं। वह मुझे काफी अच्छे से जानती हैं, हम जूनियर्स में साथ खेले हैं।"

नंबर-2 सीड पेट्रा मार्टिक ने एक घंटे 50 मिनट तक चले मैच में वारवारा ग्राचेवा को 7-6(2), 6-3 से हरा दिया। मार्टिक ने मंगलवार को खेले गए मैच में मेडिकल टाइम आउट लिया और अंत में मैच अपने नाम करने में सफल रहीं। मैच के बाद मार्टिक ने कहा, "यह आसान नहीं था, खासकर पहला सेट। दुर्भाग्यवश अच्छी सर्विस नहीं कर सकी लेकिन मैं इस बात से खुश हूं कि टाई ब्रेक में मेरे खेल का स्तर ऊपर उठा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल