1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रोनाल्डो और मेसी में कौन है बेस्ट, वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ने दिया जवाब

रोनाल्डो और मेसी में कौन है बेस्ट, वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ने दिया जवाब

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 07, 2020 07:37 pm IST,  Updated : Jun 07, 2020 07:37 pm IST

विश्व कप विजेता ब्राजील की फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान काफू ने कहा है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बीच में से किसी एक को चुनना काफी मुश्किल है।

रोनाल्डो और मेसी में...- India TV Hindi
रोनाल्डो और मेसी में कौन है बेस्ट, वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ने दिया जवाब Image Source : GETTY IMAGES

रियो डी जनेरियो| विश्व कप विजेता ब्राजील की फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान काफू ने कहा है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बीच में से किसी एक को चुनना काफी मुश्किल है।

काफू ने फीफा को दिए इंटरव्यू में कहा, "हम विश्व फुटबाल की दो ताकतों के बारे में बात कर रहे हैं। यह 15 साल से शीर्ष पर हैं। एक ने छह अवार्ड जीते हैं और एक ने पांच। इन दोनों में चुनना काफी मुश्किल है। वह दोनों शानदार खिलाड़ी हैं।"

काफू तीन बार फीफा विश्व कप के फाइनल में खेले हैं जिसमें से 1994 और 2002 में वह खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। यह डिफेंडर ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाला खिलाड़ी हैं जो रविवार को 50 साल के हो गए हैं।

उन्होंने कहा, "विजेता बनकर काफी खुशी मिली थी काम खत्म करने का जो सुकून होता है वो पता चला था। हम होटल वापस गए और हमने जश्न मनाया। कुछ परिवार वालों के साथ थे बाकी के अपने दोस्तों के साथ। वह शानदार पल था।"

काफू से जब फ्रांस के दिग्गज जिनेदिन जिदान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैंने जितने खिलाड़ियों को देखा है उनमें से सर्वश्रेष्ठ- तकनीकी तौर पर शारीरिक तौर पर भी। खेल को लेकर उनका विजन शानदार था। वह शानदार थे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल