1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. IND v ENG : भुवी की गेंद पर अविश्वसनीय कैच पकड़ हार्दिक पांड्या ने सुधारी अपनी गलती, देखें VIDEO

IND v ENG : भुवी की गेंद पर अविश्वसनीय कैच पकड़ हार्दिक पांड्या ने सुधारी अपनी गलती, देखें VIDEO

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 28, 2021 08:50 pm IST,  Updated : Mar 28, 2021 09:15 pm IST

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने मोईन अली का एक लाजवाब कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

IND v ENG : भुवी की गेंद पर...- India TV Hindi
IND v ENG : भुवी की गेंद पर अविश्वसनीय कैच पकड़ हार्दिक पांड्या ने सुधारी अपनी गलती, देखें VIDEO Image Source : HOTSTAR/TWITTER

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने मोईन अली का एक लाजवाब कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मोईन अली को भुवनेश्वर कुमार ने अपने छठे ओवर में हार्दिक के हाथों कैच आउट कराया। मोईन ने जैसे ही गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ हिट किया, वैसे ही हार्दिक ने हवा में डाइव लगाते हुए गेंद को लपक लिया। इस तरह मोईन 29 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

IND vs ENG 3rd ODI : शार्दुल ठाकुर ने मारा ऐसा छक्का कि उनका बैट चैक करने पहुंचे बेन स्टोक्स

हार्दिक के लिए ये कैच इसलिए भी खास रहा क्योंकि इसी मैच में उन्होंने बेन स्टोक्स का एक आसान सा कैच टपका दिया था। उस समय स्टोक्स महज 15 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। हार्दिक के कैच छोड़ने के बाद साथी खिलाड़ी और मैदान के बाहर बैठे स्पोर्ट स्टाफ का रिएक्शन देखने लायक था। हालांकि 11वें ओवर में बेन स्टोक्स को नटराजन ने धवन के हाथों कैच आउट करा दिया जिसके बाद हार्दिक पांड्या बीच मैदान पर नतमस्तक हो गए और उन्होंने स्टोक्स का कैच पकड़ने वाले शिखर धवन शुक्रिया कहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल