1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हरिका ने फिडे ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट में लगातार दूसरा ड्रा खेला

हरिका ने फिडे ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट में लगातार दूसरा ड्रा खेला

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 04, 2020 03:12 pm IST,  Updated : Mar 04, 2020 03:12 pm IST

भारत की दूसरे नंबर की खिलाड़ी डी हरिका को यहां फिडे महिला ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट में अपने से कम रैंकिंग वाली मेरी सेबाग के खिलाफ मुकाबला ड्रा खेलने को मजबूर होना पड़ा।

हरिका ने फिडे ग्रां...- India TV Hindi
हरिका ने फिडे ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट में लगातार दूसरा ड्रा खेला  Image Source : GETTY IMAGES

लुसाने। भारत की दूसरे नंबर की खिलाड़ी डी हरिका को यहां फिडे महिला ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट में अपने से कम रैंकिंग वाली मेरी सेबाग के खिलाफ मुकाबला ड्रा खेलने को मजबूर होना पड़ा। भारत की 29 साल की ग्रैंडमास्टर ने लगातार दूसरा ड्रा खेला। दूसरे दौर के बाद हरिका के दो ड्रा से एक अंक है। वह अगले दौर में विश्व चैंपियन चीन की जू वेनजुन से भिड़ेंगी।

दूसरे दिन छह में से सिर्फ दो बाजियों के नतीजे निकले। रूस की एलेक्सांद्रा गोरियाचकीना और जार्जिया की नेना जागनिद्जे 1.5 अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही हैं। बारह खिलाड़ियों का यह टूर्नामेंट चार ग्रां प्री की श्रृंखला का तीसरा टूर्नामेंट है।

इस श्रृंखला से सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली दो शीर्ष खिलाड़ी अगले कैंडिडेट टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारत की दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी कोनेरू हंपी दो प्रतियोगिताओं के बाद 293 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। हरिका और वेनजुन (120 अंक, एक प्रतियोगिता) संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल