1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हिना सिद्धू ने कॉमनवेल्‍थ शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता

हिना सिद्धू ने कॉमनवेल्‍थ शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 31, 2017 03:19 pm IST,  Updated : Oct 31, 2017 03:22 pm IST

भारत की स्टार महिला शूटर हिना सिद्धू ने कॉमनवेल्‍थ शूटिंग चैंपियनशिप में मंगलवार को गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। ब्रिस्बेन में चल रही कॉमनवेल्‍थ शूटिंग चैंपियनशिप में महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सिद्धू ने 240.8 अंक हासिल कर यह सफलता पाई।

HEENA SIDHU- India TV Hindi
HEENA SIDHU

ब्रिस्बेन: भारत की स्टार महिला शूटर हिना सिद्धू ने कॉमनवेल्‍थ शूटिंग चैंपियनशिप में मंगलवार को गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। ब्रिस्बेन में चल रही कॉमनवेल्‍थ शूटिंग चैंपियनशिप में महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सिद्धू ने 240.8 अंक हासिल कर यह सफलता पाई। ऑस्ट्रेलिया के एलेना गालियावोच ने रजत तथा ऑस्ट्रेलिया के ही ‌क्रिस्टी गिलमैन ने कांस्य पदक जीता।

सिद्धू ने इससे पहले इसी माह जीतू राय के साथ मिलकर नई दिल्ली के आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल में देश के लिए गोल्ड जीता था। वहीं मई में उन्होंने चेक गणराज्य में शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता था।

कॉमनवेल्‍थ शूटिंग चैंपियनशिप ब्रिस्बेन में भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा है। सिद्धू से पहले भारत के दीपक कुमार ने प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर रायफल इवेंट में कांस्य पदक जीता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल