1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. OMG! इस लड़की ने तो सुपरमैन को भी पीछे छोड़ दिया, देखें वीडियो

OMG! इस लड़की ने तो सुपरमैन को भी पीछे छोड़ दिया, देखें वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 12, 2016 04:08 pm IST,  Updated : Apr 12, 2016 04:08 pm IST

अमेरिका के शहर कैरोलीना में एक फुटबाल मैच के दौरान ऐसा हादसा हुआ कि देखने वालों ने दांतो तले अंगुली दबा ली। दरअसल दो स्कूल के बीच लड़कियों का फुटबाल मैच चल रहा था। कैसी

high school girls tackles opponent like a superwoman- India TV Hindi
high school girls tackles opponent like a superwoman

अमेरिका के शहर कैरोलीना में एक फुटबाल मैच के दौरान ऐसा हादसा हुआ कि देखने वालों ने दांतो तले अंगुली दबा ली। दरअसल दो स्कूल के बीच लड़कियों का फुटबाल मैच चल रहा था। कैसी स्टुर्ट्ज़ गोलकीपर थी और रिले बैरट गोल करने जा रही थी।  बैरट जैसे ही पैनल्टी बॉक्स के पास पहुंची गोली ने डी से बाहर निकलकर सुपरवूमन की तरह छलांग लगाई और उसके ऊपर गिर पड़ी।

बैरट मैदान पर गिर पड़ी लेकिन खुशक़िस्मती से कुछ देर में वह उठकर खड़ी हो गई लेकिन मैच पूरा नहीं खेल सकी।  हालंकि रैफ़री ने फ़ाउल नहीं दिया लेकिन स्कूल के खेल अधिकारियों ने स्टुर्ट्ज़ पर दो मैचों का प्रतिबंध लगा दिया। बहरहाल स्टुर्ट्ज़ की टीम मैच हार गई।

आपको याद दिला दें कि पिछले 2014 विश्व कप में हालैंड के रॉबिन वॉन पर्सी ने भी सुपमैन की तरह छलांग लगाकर गोल किया था और ये वीडियो वायरल हो गया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल