1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी: भारत को 2-1 से हराकर बेल्जियम ने जीता फर्स्ट लेग फाइनल

हॉकी: भारत को 2-1 से हराकर बेल्जियम ने जीता फर्स्ट लेग फाइनल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 21, 2018 10:09 am IST,  Updated : Jan 21, 2018 10:09 am IST

भारत को न्यूज़ीलैंड में चार देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल (फर्स्ट लेग) में हार का सामना करना पड़ा है. रविवार को ओलंपिक रजत पदक विजेता बेल्जियम ने भारत को 2-1 से हरा दिया.

india vs belgium- India TV Hindi
india vs belgium

भारत को न्यूज़ीलैंड में चार देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल (फर्स्ट लेग) में हार का सामना करना पड़ा है. रविवार को ओलंपिक रजत पदक विजेता बेल्जियम ने भारत को 2-1 से हरा दिया. भारत की ओर से एकमात्र गोल मनदीप सिंह ने किया. राउंड रॉबिन मुकाबले में 6 प्वाइंट के साथ टॉप पर रहने वाली भारतीय टीम का प्रदर्शन फाइनल में अच्छा नहीं रहा. 

मैच के चौथे ही मिनट में बेल्जियम ने टॉम बून के गोल से बढ़त बना ली. पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने बेल्जियम के दो पेनल्टी कॉर्नर को जरूर बेकार कर दिया लेकिन बराबरी का गोल दागने में विफल रही. दूसरे क्वार्टर में भारत ने ज़रुर वापसी की. 19वें मिनट में मनदीप सिंह के गोल की मदद से भारत ने 1-1 की बराबरी कर ली. इसके बाद दोनों टीमों ने हमले जारी रखे, लेकिन हाफ टाइम तक स्कोर बराबर रहा.

फर्स्ट हाफ के बाद बेल्जियम ने 36वें मिनट में 2-1 से बढ़त ले ली. सेबेस्टियन डॉकियर ने यह गोल दागा. वैसे तीसरे क्वार्टर में भारत ने जबर्दस्त बचाव करते हुए 45वें मिनट में बेल्जियम के लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर बेकार किए. भारत के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने आखिरी क्वार्टर में शानदार बचाव किए.

आखिरकार ने बेल्जियम ने 2-1 से बाजी मार ली. हालांकि 58वें मिनट में भारतीय टीम का पेनल्टी कॉर्नर जाया गया. टीम इंडिया को ग्रुप स्टेज में भी बेल्जियम ने 0-2 से शिकस्त दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल