1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी : टेस्ट सीरीज के पहले मैच में जापान से भिड़ेगा भारत

हॉकी : टेस्ट सीरीज के पहले मैच में जापान से भिड़ेगा भारत

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 02, 2015 06:16 pm IST,  Updated : May 03, 2015 01:51 pm IST

भुवनेश्वर,  भारत की सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को कलिंगा स्टेडियम में जापान से भिड़ेगी। अब तक हॉकी इंडिया लीग और चैम्पियंस ट्रॉफी के रूप

हॉकी : टेस्ट सीरीज के...- India TV Hindi
हॉकी : टेस्ट सीरीज के पहले मैच में जापान से भिड़ेगा भारत

भुवनेश्वर,  भारत की सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को कलिंगा स्टेडियम में जापान से भिड़ेगी। अब तक हॉकी इंडिया लीग और चैम्पियंस ट्रॉफी के रूप में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी का लुत्फ ले रह भुवनेश्वर के जुनूनी हॉकी प्रेमियों के लिए यह एक नया अनुभव होगा। हॉकी इंडिया (एचआई) ने 2015 एफआईएच हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल की तैयारियों के मद्देनजर जापान के साथ द्विपक्षीय सीरीज का आयोजन किया है। भारतीय टीम के मुख्य कोच पॉल वैन एस ने कहा है कि जापान एक खतरनाक टीम है और उनके खिलाड़ी इसे हल्के में नहीं ले रहे।

दूसरी ओर, जापान के कोच कियोनवूक कांग ने कहा है कि उनकी टीम यहां जीतने के मकसद से आई है और वह स्वाभाविक खेल दिखाने का प्रयास करेगी।

सुल्तान अजलान शाह कप में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद अब भारतीय टीम जीत का क्रम बनाए रखने के साथ-साथ अपनी रणनीतियों को अमली जामा पहनाने का प्रयास करेगी।

इस सीरीज के लिए एस ने 24 खिलाड़ियों का चयन किया है और इससे साफ है कि वह आने वाले चार मैचों में सभी खिलाड़ियों को आजमाते हुए वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल के लिए एक श्रेष्ठ टीम चुनना चाहेंगे।

जापान का फारवर्ड लाइन अच्छा है और इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय थिंक टैंक ने उसके पुराने वीडियो खंगाले हैं। रैंकिंग के लिहाज से भारत (9) और जापान (16) में काफी अंतर है लेकिन मैदान में दमखम के लिहाज से जापानी टीम भारत से कहीं कम नहीं।ॉ

जापानी टीम यहां पूरी ताकत के साथ पहुंची है। 19 सदस्यीय टीम में उसके सभी सीनियर खिलाड़ी शामिल हैं। जापान ने इंचियोन एशियाई खेलों में छठा स्थान हासिल करने के बाद से इस सीरीज को काफी गम्भीरता से लेने का फैसला किया है क्योंकि उसका ध्यान भी ब्यूनस आयर्स मे होने वाले वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल पर है।

भारतीय टीम के मुख्य कोच ने कहा, "आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी में आप किसी भी टीम को कमजोर नहीं आंक सकते। एक बार नीदरलैंड्स की टीम जापान से हार गई थी। कारण, उसने उसे हल्के में लिया था और अपनी क्षमता का पूरा उपयोग नहीं किया था। जापान की टीम अच्छी है और सही दिशा में बढ़ रही है।"

जापानी कोच ने कहा, "वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज हमारे लिए अहम है। हम बीते कुछ सालों में भारत के खिलाफ नहीं खेले हैं और इसी कारण हमें इस बात का आभास नहीं कि वे किस तरह खेलेंगे। हमें जितनी जल्दी हो सके, उनके खेल को समझना होगा और उसी के अनुसार अपनी रणनीति बनानी होगी।"

भारत-जापान के बीच 3 से 9 मई तक होने वाली इस चार मैचों की सीरीज के मैचों का सीधा प्रसारण शाम सात बजे से दूरदर्शन के खेल चैनल (डीडी स्पोर्ट्स) पर किया जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल