1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी इंडिया के पैनल में 126 नये अंपायर और तकनीकी अधिकारी शामिल

हॉकी इंडिया के पैनल में 126 नये अंपायर और तकनीकी अधिकारी शामिल

 Reported By: IANS
 Published : May 24, 2021 01:03 pm IST,  Updated : May 24, 2021 01:03 pm IST

हॉकी इंडिया ने अपने पैनल में 126 नये अंपायर और तकनीकी अधिकारी शामिल किये हैं जो सब जूनियर और जूनियर वर्गों में होने वाले घरेलू टूर्नामेंटों में अपनी सेवाएं देने के पात्र होंगे।

हॉकी इंडिया के पैनल...- India TV Hindi
हॉकी इंडिया के पैनल में 126 नये अंपायर और तकनीकी अधिकारी शामिल Image Source : HOCKEY INDIA

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने अपने पैनल में 126 नये अंपायर और तकनीकी अधिकारी शामिल किये हैं जो सब जूनियर और जूनियर वर्गों में होने वाले घरेलू टूर्नामेंटों में अपनी सेवाएं देने के पात्र होंगे। अंपायर और तकनीकी अधिकारियों (जजों) का चयन ​सितंबर 2020 से इस साल मार्च तक दो चरण की आनलाइन कार्यशालाओं के बाद किया गया।

इस सूची में कुल 60 जज (21 महिला और 39 पुरुष) तथा 66 अंपायर (16 महिला और 50 पुरुष) जोड़े गये हैं। चयनित उम्मीद्वार हाकी इंडिया से मान्यता प्राप्त सब जूनियर और जूनियर वर्ग के टूर्नामेंटों के लिये नियुक्ति के पात्र बन गये हैं। उनके पास एशियाई हॉकी महासंघ की वर्तमान आनलाइन शिक्षा कार्यशाला में हिस्सा लेने का मौका भी होगा।

इन 126 उम्मीद्वारों का चयन उन 227 प्रतिभागियों में से किया गया जिन्हें हॉकी इंडिया ने शुरुआती सूची में चुना था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल