1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी इंडिया ने कोच पंजीकरण के लिये शुरू की खुली आवेदन की प्रणाली

हॉकी इंडिया ने कोच पंजीकरण के लिये शुरू की खुली आवेदन की प्रणाली

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 17, 2020 02:07 pm IST,  Updated : Jun 17, 2020 02:07 pm IST

 हॉकी इंडिया की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार इसके लिये कोच या तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी संबंधित हाकी इंडिया सदस्य इकाई में पंजीकरण करवाने के इच्छुक उम्मीद्वार को एक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। 

Hockey News,Hockey India Member Units,Hockey India coaches,Hockey India,hockey- India TV Hindi
Hockey India Image Source : TWITTER: @THEHOCKEYINDIA

हॉकी इंडिया ने देश भर के कोचों और तकनीकी अधिकारियों के लिये बुधवार को खुली आवेदन एवं पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की। हॉकी इंडिया की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार इसके लिये कोच या तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी संबंधित हाकी इंडिया सदस्य इकाई में पंजीकरण करवाने के इच्छुक उम्मीद्वार को एक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। 

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, ‘‘कोचों और तकनीकी अधिकारियों के लिये आवेदन और पंजीकरण के खुला मंच तैयार करने का यह शानदार विचार है। इससे कोई भी हॉकी इंडिया सदस्य पोर्टल के जरिये अपना आवेदन कर पाएगा। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि आवेदन और पंजीकरण के लिये खुला मंच उपलब्ध होने से पंजीकरण प्रकिया आसान होगी और इससे हॉकी इंडिया और उसके सदस्यों को देश भर के कोचों और तकनीकी अधिकारियों के साथ काम करने का शानदार अवसर मिलेगा। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल