1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. खेल रत्न के लिए सरदार सिंह का नाम प्रस्तावित

खेल रत्न के लिए सरदार सिंह का नाम प्रस्तावित

 Written By: IANS
 Published : May 09, 2015 07:29 am IST,  Updated : May 09, 2015 07:29 am IST

नई दिल्ली: हॉकी इंडिया (एचआई) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय पुरुष टीम के कप्तान सरदार सिंह का नाम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया। साथ ही दानिश मुजत्बा, धर्मवीर सिंह, वी. आर. रघुनाथ,

खेल रत्न के लिए सरदार...- India TV Hindi
खेल रत्न के लिए सरदार सिंह का नाम प्रस्तावित

नई दिल्ली: हॉकी इंडिया (एचआई) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय पुरुष टीम के कप्तान सरदार सिंह का नाम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया। साथ ही दानिश मुजत्बा, धर्मवीर सिंह, वी. आर. रघुनाथ, पी. आर. श्रीजेश और एस. वी. सुनील का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया गया। एचआई ने महिला राष्ट्रीय टीम से असुंता लाकड़ा, दीपिका, रानी, रितु रानी, सुशीला चानु और वंदना कटारिया का नाम अर्जुन पुरस्कारों के लिए भेजा।

एचआई के महासचिव एम. मुश्ताक अहमद ने बताया, "हमने जिन खिलाड़ियों का नाम भेजा है उन्होंने अपने खेल से खुद को साबित किया है और भारत को गौरवान्वित किया है।"

मुश्ताक अहमद के अनुसार, "इन खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। मुझे उम्मीद है कि पूरा भारत भी पुरस्कारों से सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाएगा। सभी खिलाड़ियों का सपना राजीव गांधी खेल रत्न या अर्जुन पुरस्कार पाने का होता है और अपनी राष्ट्रीय पहचान के लिए यह सभी कड़ी मेहनत भी करते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल