1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हिमाचल प्रदेश में हॉकी खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास

हिमाचल प्रदेश में हॉकी खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास

 Edited By: IANS
 Published : Nov 07, 2020 03:38 pm IST,  Updated : Nov 07, 2020 03:38 pm IST

इस आयोजन को देखते हुए करीब 60 हॉकी खिलाड़ियों ने अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। ये खिलाड़ी 18 से 20 उम्र के हैं।

Hockey, Hockey India, sports - India TV Hindi
Hockey  Image Source : GETTY

हिमाचल प्रदेश में हॉकी खिलाड़ियों ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी किए गए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को ध्यान में रखते हुए अभ्यास शुरू कर दिया है। हिमाचल प्रदेश की हॉकी ईकाई यूनिट जल्द ही राज्य स्तरीय एक चैंपियनशिप आयोजित करवाने वाली है। 

इस आयोजन को देखते हुए करीब 60 हॉकी खिलाड़ियों ने अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। ये खिलाड़ी 18 से 20 उम्र के हैं।

राज्य सदस्यों के इकाईयों ने सितंबर में पुरुष टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश और महिला टीम के गोलकीपर सविता के साथ एक सेशन के दौरान जब अभ्यास शुरू किया था तो उन्हें उस समय कुछ पहलुओं को लेकर कुछ टिप्स मिले थे।

हिमाचल हॉकी के महासचिव रोमेश पठानिया ने कहा, " हॉकी इंडिया से मिले दिशानिर्देशों और एसओपी ने हिमाचल में खेल गतिविधियों को फिर से शुरू होने में अहम भूमिका निभाई है। हमारे खिलाड़ी और अधिकारी मैदान पर वापस आकर बहुत खुश हैं। हम इस बात को सुनिश्चित कर रहे हैं कि सब कुछ प्रोटोकॉल के तहत हो।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल