1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू को सम्मानित करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू को सम्मानित करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 03, 2021 07:45 pm IST,  Updated : Sep 03, 2021 07:45 pm IST

चानू को ओलंपिक पदक जीतने के बाद मणिपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया। 

Home Minister Amit Shah to honor Olympic medalist Mirabai Chanu- India TV Hindi
Home Minister Amit Shah to honor Olympic medalist Mirabai Chanu Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह टोक्यो ओलंपिक की भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू को शनिवार को सम्मानित करेंगे। चानू को ओलंपिक पदक जीतने के बाद मणिपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया। 

उन्हें पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो के 51वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर सम्मानित किया जायेगा।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया ,‘‘‘बीपीआर एंड डी’ द्वारा चानू का स्वागत करने के लिये भारतीय पुलिस की ओर से यह छोटा सा प्रयास है।’’ 

इस मौके पर गृहमंत्री अभ्यास में उत्कृष्ट रहे प्रदेशों और केंद्रीय पुलिस संगठनों को पदक और ट्रॉफियां भी देंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल