1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रोजर फेडरर ने 2017 को बनाया यादगार, साल के आखिरी मैच में दर्ज की जीत

रोजर फेडरर ने 2017 को बनाया यादगार, साल के आखिरी मैच में दर्ज की जीत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 31, 2017 11:41 am IST,  Updated : Dec 31, 2017 01:06 pm IST

रोजर फेडरर की अगली चुनौती ऑस्ट्रेलियन ओपन होगी। फेडरर ने दिखा दिया है कि वो ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

रोजर फेडरर- India TV Hindi
रोजर फेडरर

महान टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने 'यादगार 2017' का समापन उसी तरह से किया जिस तरह से उन्होंने इसकी शुरुआत की थी। उन्होंने मिश्रित टीमों के होपमैन कप में एकल मुकाबले में जीत दर्ज कर टीम को बढ़त दिलाई। फेडरर ने जापान के युईची सुगिता पर 6-4, 6-3 से सीधे सेट में जीत दर्ज की जिससे उन्होंने दिखा दिया कि वो आगामी ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। 

इस तरह उन्होंने इस शानदार वर्ष का समापन किया जिसमें उन्होंने दो ग्रैंडस्लैम खिताब जीते और वो विश्व रैंकिंग में फिर से दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे। इस जीत ने स्विट्जरलैंड को ग्रुप बी मुकाबले में जापान पर बढ़त भी दिला दी। इसके बाद बेलिंडा बेनसिच ने नाओमी ओसाका पर 7-5, 6-3 सीधे सेटों में जीत दर्ज की। मिश्रित युगल में भी स्विट्जरलैंड ने फास्ट-4 प्रारूप में 2-4, 4-1, 4-3 से जीत दर्ज की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल