1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी और हैदराबाद एफसी ने खेला गोलरहित ड्रॉ

ISL-7 : नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी और हैदराबाद एफसी ने खेला गोलरहित ड्रॉ

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 07, 2021 10:25 pm IST,  Updated : Feb 07, 2021 10:26 pm IST

हैदराबाद एफसी और नार्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के बीच रविवार को वास्को के तिलक मैदान पर खेला गया हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच गोलरहित ड्रा रहा।

ISL : नार्थईस्ट यूनाईटेड...- India TV Hindi
ISL : नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी और हैदराबाद एफसी ने खेला गोलरहित ड्रॉ Image Source : TWITTER/HYDERABAD FC

वास्को। हैदराबाद एफसी और नार्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के बीच रविवार को वास्को के तिलक मैदान पर खेला गया हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच गोलरहित ड्रा रहा जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। दोनो टीमों का यह 16वां मैच था। दोनों ने आठवां ड्रा खेला।

दोनों के हिस्से में अब 23-23 अंक हैं और तालिका में दोनों का स्थान परिवर्तन हुआ है। हैदराबाद एफसी जहां एफसी गोवा (22) को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गई है वहीं नार्थईस्ट यूनाईटेड एक स्थान के फायदे के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं जबकि एफसी गोवा तीसरे से पांचवें स्थान पर खिसक गई।

IND v ENG : एक बार फिर नर्वस 90s का शिकार हुए पंत, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

दोनों हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। चार मिनट के इंजुरी टाइम में भी दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हुआ और इस तरह दोनों अंक बांटने पर मजबूर हुईं लेकिन यह ड्रा स्थान परिवर्तन के लिहाज से उनके लिए सुखदः अहसास लेकर आया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल