1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. I- League : नेरोका ने चेन्नई सिटी से ड्रा खेला

I- League : नेरोका ने चेन्नई सिटी से ड्रा खेला

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 15, 2020 07:42 am IST,  Updated : Mar 15, 2020 07:42 am IST

चेन्नई के लिये फिटो ने पहले हाफ के आखिरी क्षणों में दूसरा गोल दागा लेकिन नेरोका के लिये फिलीप एजाह ने 90वें मिनट में दूसरा गोल करके मैच ड्रा कराया। 

Chennai- India TV Hindi
Chennai Image Source : TWITTER- @ILEAGUEOFFICIAL

इम्फाल| मेजबान नेरोका एफसी ने दर्शकों के बिना खेले गए आई लीग के कड़े मुकाबले में चेन्नई सिटी एफसी से 2-2 से ड्रा खेला। मेजबान के लिये खान्नगम होराम ने पहले मिनट में गोल किया। 

चेन्नई के लिये मशहूर शरीफ ने 21वें मिनटमें बराबरी का गोल किया। चेन्नई के लिये फिटो ने पहले हाफ के आखिरी क्षणों में दूसरा गोल दागा लेकिन नेरोका के लिये फिलीप एजाह ने 90वें मिनट में दूसरा गोल करके मैच ड्रा कराया। 

कोरोना वायरस प्रकोप के कारण यह मैच दर्शकों के बिना ही कराया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल