1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस खिलाड़ी ओसाका ने ओलम्पिक स्थगित करने के फैसले का किया समर्थन

टेनिस खिलाड़ी ओसाका ने ओलम्पिक स्थगित करने के फैसले का किया समर्थन

 Reported By: IANS
 Published : Mar 28, 2020 07:03 pm IST,  Updated : Mar 28, 2020 07:03 pm IST

टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के टोक्यो ओलम्पिक-2020 को एक साल के लिए स्थगित करने के फैसले का स्वागत किया है। 

टेनिस खिलाड़ी ओसाका...- India TV Hindi
टेनिस खिलाड़ी ओसाका ने ओलम्पिक स्थगित करने के फैसले का किया समर्थन  Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। उभरती महिला टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने शनिवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के टोक्यो ओलम्पिक-2020 को एक साल के लिए स्थगित करने के फैसले का स्वागत किया है। आईओसी ने मंगलवार को जापान के साथ मिलकर कोरोनावायारस के कारण खेलों को एक साल के लिए टालने का फैसला किया था।

ओसाका ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं कुछ दिनों से सोच रही थी कि मैं अपने विचारों को इस तरह से रखूं। हर कोई जानता है कि ओलम्पिक के क्या मायने हैं और मैं इन खेलों में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर गर्व महसूस करती हूं। मैं इस बात से निराश हूं कि यह खेल इस साल नहीं होंगे, लेकिन हम 2021 में मजबूती से इसके लिए तैयार रहेंगे। मैं प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साहसिक फैसले का स्वागत करती हूं और 100 फीसदी आईओसी के साथ हूं।"

कोरोनावायरस के कारण ही ओलम्पिक खेल स्थगित किए गए हैं और इसी कारण फ्रेंच ओपन भी स्थगित किया गया है। ओसाका ने लिखा, "खेल हमें एक बार फिर एक करेगा और हमारे लिए हमेशा रहेगा, लेकिन यह समय अभी नहीं है। यह समय है जब सभी देश, एक साथ आकर जिंदगी जाने बचा सकते हैं बचाएं।" 

अमेरिका ओपन-2018 और आस्ट्रेलियन ओपन-2019 जीतने वाली ओसाका ने लिखा, "मेरे लिए यही ओलम्पिक भावना है। जापान के लोगों के लिए संदेश। मजबूत रहें, घर पर रहें। 2021 में पूरे विश्व को बताते हैं कि हमारा देश कितना सुंदर है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल