1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप 2017: पंकज आडवाणी ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप 2017: पंकज आडवाणी ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 15, 2017 09:25 pm IST,  Updated : Nov 15, 2017 09:25 pm IST

भारत के 17 बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी को आईबीएसएफ विश्व बिलियड्र्स चैंपियनशिप के लंबे प्रारूप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के माइक रसेल के हाथों हारने के कारण कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

Pankaj Advani- India TV Hindi
Pankaj Advani

दोहा: भारत के 17 बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी को आईबीएसएफ विश्व बिलियड्र्स चैंपियनशिप के लंबे प्रारूप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के माइक रसेल के हाथों हारने के कारण कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

रसेल ने आडवाणी से पहले जरूरी 1250 अंक हासिल करके फाइनल में जगह बनायी। उन्होंने यह मैच 1251-620 से जीता। आडवाणी ने मजबूत शुरूआत की लेकिन रसेल ने महत्वपूर्ण मौकों पर अच्छा खेल दिखाया और 551 का ब्रेक्स हासिल किया जो टूर्नामेंट में अब तक का सर्वाधिक है।

इसके बाद उन्होंने 447 को ब्रेक्स लेकर फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका मुकाबला म्यांमा के नेइ थवाइ ओउ और इंग्लैंड के राबर्ट हाल के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में भारत के दोनों खिलाड़ी ध्रुव सितवाला और सौरव कोठारी को हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद आडवाणी पर उम्मीदें टिकी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल