न्यूयॉर्क: 15वें न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव (एनवाईआईएफएफ) में फिल्म निर्देशक आदित्य विक्रम सेनगुप्ता की बांग्ला फिल्म 'लेबर ऑफ लव' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ पटकथा-तीन शीर्ष पुरस्कार जीते। अमेरिका में सबसे लंबे समय तक चलने वाले न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव में 50 वृत्तचित्र और लघु फिल्में दिखाई गईं। 'लेबर ऑफ लव' भी इनमें से एक थी।
अन्य विजेताओं में कल्कि कोचलिन अभिनीत 'मार्गरिट विद अ स्ट्रॉ', नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत 'हरामखोर', 'काका मुत्तै' और 'डॉर्ट्स ऑफ मदर इंडिया' शामिल हैं।
निम्नलिखित फिल्मों/कलाकारों को पुरस्कार से नवाजा गया :
-सर्वश्रेष्ठ फिल्म : 'लेबर ऑफ लव'।
-सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : आदित्य विक्रम सेनगुप्ता(लेबर ऑफ लव)।
-सर्वश्रेष्ठ पटकथा : आदित्य विक्रम सेनगुप्ता(लेबर ऑफ लव)।
-सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : नवाजुद्दीन सिद्दीकी (हरामखोर)।
-सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : कल्कि कोचलिन (मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ)।
-सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार : जे. विग्नेश व रमेश(काका मुत्तै)।
-सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म : 'सीक एंड हाइड' (निर्देशक मनोज नित्थारवाल)।
-सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फिल्म : 'डॉर्ट्स ऑफ मदर इंडिया' (निर्देशक विभा बक्शी)।
फिल्म महोत्सव के निदेशक अरुण शिवदसानी ने कहा, "हमें बीते सप्ताह हमारे फिल्मोत्सव में हमें गुणवत्तापूर्ण एवं स्वतंत्र फिल्में दिखाने और पुरस्कार जीतने वाले हमारे सभी फिल्मकारों पर बहुत नाज है।"
फिल्मोत्सव में कल्कि कोचलिन, विशाल भारद्वाज, हंसल मेहता, शोनाली बोस, अनंत महादेवन, मोहन अगाशे, एल. सुब्रमण्यम, कविता कृष्णमूर्ति, शरत कटारिया और विभा बक्शी सरीखी भारतीय सिनेहस्तियों ने शिरकत की।