1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics : भारत तीरंदाजी मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

Tokyo Olympics : भारत तीरंदाजी मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 24, 2021 07:40 am IST,  Updated : Jul 24, 2021 07:40 am IST

भारत के तीरंदाज दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी ने चीनी ताइपै को हराकर मिश्रित युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

Tokyo Olympics : भारत तीरंदाजी...- India TV Hindi
Tokyo Olympics : भारत तीरंदाजी मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा Image Source : WORLD ARCHERY

तोक्यो। भारत ने तोक्यो ओलंपिक की तीरंदाजी टीम स्पर्धा में शनिवार को शानदार शुरूआत की जब दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी ने चीनी ताइपै को हराकर मिश्रित युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहला सेट एक अंक से गंवाने के बाद भारतीय टीम 1-3 से पिछड़ रही थी और उसे हर हालत में तीसरा सेट जीतना था।

पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साथ खेल रहे जाधव और दीपिका ने कोई गलती नहीं की । उन्होंने लिन चिया एन और तांग चिन चुन के खिलाफ यह मुकाबला 5-3 से जीता। अब उनका सामना दक्षिण कोरिया और बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। मिश्रित युगल तीरंदाजी स्पर्धा पहली बार ओलंपिक में खेली जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल