1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम की न्यूजीलैंड पर 4-1 से धमाकेदार जीत

भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम की न्यूजीलैंड पर 4-1 से धमाकेदार जीत

 Edited By: IANS
 Published : Dec 07, 2019 11:42 pm IST,  Updated : Dec 07, 2019 11:42 pm IST

तीन देशों के हॉकी टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए न्यूजीलैंड को 4-1 से हरा दिया। भारतीय टीम की ओर से शर्मिला देवी ने 12वें और 43वें मिनट में गोल किया जबकि ब्यूटी डुंगडुंग ने 27वें और लालरिंडिकी ने 48वें मिनट में गोल दागे।

Indian women's hockey team,Hockey News,hockey,3-Nations Tournament,3-Nations Hockey Tournament- India TV Hindi
Indian women's hockey team Image Source : TWITTER/ HOCKEY INDIA

भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने तीन देशों के हॉकी टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए न्यूजीलैंड को 4-1 से हरा दिया। भारतीय टीम की ओर से शर्मिला देवी ने 12वें और 43वें मिनट में गोल किया जबकि ब्यूटी डुंगडुंग ने 27वें और लालरिंडिकी ने 48वें मिनट में गोल दागे। न्यूजीलैंड के लिए ओलिविया शेनोन ने चौथे मिनट में गोल किया।

न्यूजीलैंड ने मैच के चौथे मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया, जिसपर कि ओलिविया ने गोल कर दिया। भारत ने हालांकि इसके आठ मिनट बाद ही वापसी करके शर्मिला के गोल की मदद से 12वें मिनट में बराबरी भी बना ली।

भारत ने 27वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। भारतीय फॉरवर्ड ब्यूटी ने यह गोल दागकर भारतीय टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई।

पहले दो क्वार्टर तक 2-1 की बढ़त लेने के बाद भारत ने तीसरे क्वार्टर में भी दो गोल दागे। टीम के लिए शर्मिला ने 43वें मिनट में दूसरा जबकि लालरिंडिकी ने 48वें मिनट टीम का चौथा गोल करके स्कोर 4-1 तक पहुंचा दिसा।

भारत ने इस बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए 4-1 से मैच जीत लिया। भारतीय टीम अब रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना चौथा और आखिरी मैच खेलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल