1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फेड कप के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए भारत को सानिया मिर्जा और अंकिता रैना से उम्मीदें

फेड कप के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए भारत को सानिया मिर्जा और अंकिता रैना से उम्मीदें

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 03, 2020 06:53 am IST,  Updated : Mar 03, 2020 06:53 am IST

अंकिता इस सत्र की शुरूआत से शानदार लय में है। उन्होंने आईटीएफ प्रतियोगिता के दो एकल खिताब जीतने के साथ दो युगल खिताब भी अपने नाम किये हैं। 

Sania Mirza- India TV Hindi
Sania Mirza Image Source : GETTY IMAGES

दुबई| शानदार लय में चल रही अंकिता रैना और अनुभवी सानिया मिर्जा की मौजूदगी से भारतीय टीम मंगलवार से दुबई में शुरू हो रहे छह देशों की फेड कप प्रतियोगिता में प्लेआफ में जगह पक्की करने की कोशिश करेगी। 

भारत मंगलवार को चीन के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगा जबकि बुधवार को उसे उज्बेकिस्तान, गुरुवार को कोरिया, शुक्रवार को चीनी ताइपै और शनिवार को इंडोनेशिया से भिड़ना होगा। अंकिता इस सत्र की शुरूआत से शानदार लय में है। उन्होंने आईटीएफ प्रतियोगिता के दो एकल खिताब जीतने के साथ दो युगल खिताब भी अपने नाम किये हैं। 

वह एकल रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 160वें पायदान पर है लेकिन फेड कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है जहां उन्होंने खुद से बेहतर खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी है। वह कई बार ग्रैंडस्लैम जीत चुकी सानिया के साथ कप्तान विशाल उप्पल की सबसे बड़ी हथियार होगी। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार के कारण टूर्नामेंट तीन सप्ताह के विलंब से खेला जा रहा है। 

भारत को हालांकि इसका फायदा हुआ है क्योंकि आस्ट्रेलियाई ओपन के युगल मुकाबले में चोटिल हुई सानिया मिर्जा को उबरने का समय मिल गया। बड़े मैचों को खेलने और जीत दर्ज करने के उनके अनुभव से टीम के युवा खिलाड़ियों को दबाव से बेहतर तरीके से निपटने में मदद करेगा। अंकिता ने कहा, ‘‘ मैंने सत्र की अच्छी शुरूआत की है, इसलिए प्रतियोगिता से पहले मेरा आत्मविश्वस बढ़ा है। जाहिर है सानिया हम सबको अपना सर्वश्रेष्ठ करने के लिए प्रेरित करेगी। उनकी सलाह और सुझाव से हमें काफी मदद मिलेगा।"

भारतीय टीम एशिया ओशियाना ग्रुप-एक में पिछली बार चौथे स्थान पर रही थी। टीम को चीन, चीनी ताइपै और कोरिया से तगड़ी चुनौती मिल सकती है क्योंकि उनकी टीमों में शीर्ष 100 में शामिल खिलाड़ी है। भारत को इंडोनेशिया और उज्बेकिस्तान के खिलाफ ज्यादा परेशानी नहीं होना चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल