1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत अब फुटबाल का देश बन गया है : फीफा अध्यक्ष

भारत अब फुटबाल का देश बन गया है : फीफा अध्यक्ष

 Reported By: IANS
 Published : Oct 26, 2017 04:05 pm IST,  Updated : Oct 26, 2017 04:05 pm IST

फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा के अध्यक्ष गियानी इन्फेंटीनो ने गुरुवार को कहा कि भारत अब फुटबाल का देश बन गया है। इन्फेंटीनो शुक्रवार को होने वाली फीफा परिषद की बैठक और फीफा अंडर-17 विश्व कप के फाइनल मैच के लिए भारत पहुंचे हैं।

Gianni Infantino- India TV Hindi
Gianni Infantino

कोलकाता: फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा के अध्यक्ष गियानी इन्फेंटीनो ने गुरुवार को कहा कि भारत अब फुटबाल का देश बन गया है। इन्फेंटीनो शुक्रवार को होने वाली फीफा परिषद की बैठक और फीफा अंडर-17 विश्व कप के फाइनल मैच के लिए भारत पहुंचे हैं।

अंडर-17 विश्व कप के आयोजन के बारे में 47 वर्षीय इन्फेंटीनो ने कहा, "सभी भारतीयों का शुक्रिया। यह बेहद जरूरी था। मेरे लिए यहां आना बड़े सम्मान की बात है।"

अखिल भारतीय फुटबाल संघ (एआईएफएफ) के महासचिव कुशल दास और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुब्रत दत्ता ने गुरुवार सुबह हवाईअड्डे पर इन्फेंटीना का स्वागत किया।

सूत्रों के अनुसार, एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल पटेल और इन्फेंटीनो के बीच एक अनौपचारिक बैठक भी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल