1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ईरान से हारकर भारत एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप से बाहर

ईरान से हारकर भारत एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप से बाहर

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 22, 2016 10:29 am IST,  Updated : Sep 22, 2016 10:29 am IST

मडगांव: दूसरे हाफ में अधिकतर समय दस खिलाडि़यों के साथ खेलने वाली भारतीय टीम बुधवार को यहां ईरान की मजबूत टीम से 0-3 से हारकर एएफसी अंडर-16 फुटबाल चैंपियनशिप 2016 से बाहर हो गयी। ईरान

Under-16 indian Team- India TV Hindi
Under-16 indian Team

मडगांव: दूसरे हाफ में अधिकतर समय दस खिलाडि़यों के साथ खेलने वाली भारतीय टीम बुधवार को यहां ईरान की मजबूत टीम से 0-3 से हारकर एएफसी अंडर-16 फुटबाल चैंपियनशिप 2016 से बाहर हो गयी। ईरान की तरफ से मोहम्मद शरीफी ने दो गोल किये। उन्होंने 80वें और दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में पेनल्टी को गोल में बदला। उसके लिये पहला गोल मोहम्मद गादेरी ने 23वें मिनट में किया था। 

भारत ने इस तरह से तीन मैचों में केवल एक अंक हासिल किया जबकि ईरान ने तीन मैचों में सात अंक लेकर ग्रुप ए में शीर्ष पर रहकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमों ने सतर्क शुरूआत की लेकिन ईरान 23वें मिनट में पहला गोल करने में सफल रहा। गादेरी ने अमेद खोदामोरादी के पास पर दो रक्षकों को छकाकर यह गोल किया। पहले हाफ में भारत को एकमात्र मौका 17वें मिनट में मिला जब कोलम ने लालंगमाविया को बाक्स में गेंद थमायी लेकिन वह गोल करने में नाकाम रहे। दूसरे हाफ के शुरू में भारत को तब झटका लगा जब 55वें मिनट में बोरिस को दूसरा पीला कार्ड मिला और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। भारतीय टीम यहां से दस खिलाडि़यों के साथ खेलती रही जिसका ईरान ने पूरा फायदा उठाया। ईरान को दो पेनल्टी मिली जिन्हें शरीफी ने आसानी से गोल में तब्दील किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल