1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंडिया ओपन 2017: साइना को हरा सेमीफाइनल में पहुंचीं सिंधु

इंडिया ओपन 2017: साइना को हरा सेमीफाइनल में पहुंचीं सिंधु

 Written By: IANS
 Published : Mar 31, 2017 08:22 pm IST,  Updated : Mar 31, 2017 08:22 pm IST

ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पी.वी. सिंधु ने इंडिया ओपन के क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में हमवतन साइना नेहवाल को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

PV Sindu and Saina Nehwal | PTI Photo- India TV Hindi
PV Sindu and Saina Nehwal | PTI Photo

नई दिल्ली: ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पी.वी. सिंधु ने इंडिया ओपन के क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में हमवतन साइना नेहवाल को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। इस जीत के साथ ही सिंधु ने 2 साल बाद इंडिया ग्रां.प्री-2014 में साइना के हाथों मिली हार का बदला भी पूरा किया। टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में सिंधु ने इंडिया ओपन सुपर सीरीज की 2 बार विजेता साइना को 21-16, 22-20 से मात दी।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस मैच के पहले गेम में दोनों ही खिलाड़ियों ने अच्छी शुरुआत की। एक समय पर दोनों 5-5 से बराबरी पर चल रही थीं। इसके बाद सिंधु ने तेजी दिखाते हुए 16-10 से बढ़त हासिल की। इस बीच, साइना ने अंक लेते हुए स्कोर 11-16 किया, लेकिन सिंधु ने फिर आगे बढ़कर 19-15 से बढ़त बनाई। सिंधु ने इसके बाद अपने खेल को बेहतर किया और पहले गेम में 21-16 से जीत हासिल की। इसके बाद, दूसरे गेम में साइना ने बेहतर प्रदर्शन किया और 9-6 से बढ़त ली। हालांकि, सिंधु ने फिर आगे बढ़कर अंक हासिल किए और दोनों के बीच स्कोर एक समय पर 19-19 से बराबरी पर आया।

इन्हें भी पढ़ें:

इसके बाद साइना ने एक अंक हासिल कर स्कोर हासिल कर 20-19 से बढ़त ली और लगभग दूसरा गेम का परिणाम अपने खाते में डालने की कोशिश की, लेकिन अगले ही पल सिंधु ने अच्छी वापसी को और 2 अंक हासिल कर साइना की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए उन्हें 22-20 से मात देकर क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की। टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में सिंधु का सामना चौथी विश्य वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सुन जी ह्यून से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल