1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो ओलंपिक में प्रवेश के लिए अंतिम क्वालीफाइंग टूर्नामेंट होगा इंडिया ओपन - बीडब्ल्यूएफ

टोक्यो ओलंपिक में प्रवेश के लिए अंतिम क्वालीफाइंग टूर्नामेंट होगा इंडिया ओपन - बीडब्ल्यूएफ

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 22, 2020 01:02 pm IST,  Updated : Dec 22, 2020 01:02 pm IST

विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने 2021 के पहले हाफ के लिए 17 टूर्नामेंटों की घोषणा की है, जोकि टोक्यो ओलंपिक का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी होगा।

Badminton - India TV Hindi
Badminton  Image Source : GETTY

कुआलालम्पुर| विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने 2021 के पहले हाफ के लिए 17 टूर्नामेंटों की घोषणा की है, जोकि टोक्यो ओलंपिक का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी होगा। बैडमिंटन सीजन की शुरूआत 17 से 21 जनवरी तक होने वाले यॉनेक्स थाईलैंड ओपन से होगी और 25 जुलाई को रूस ओपन के साथ इसका समापन होगा।

दो से सात मार्च तक होने वाले यॉनेक्स स्विस ओपन के साथ टोक्यो ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट की शुरूआत होगी। वहीं, इंडिया ओपन टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाला अंतिम टूर्नामेंट होगा। इंडिया ओपन की शुरूआत 11 से 16 मई तक नई दिल्ली में होगी।

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus : ऑस्ट्रेलिया के बर्न्स ने माना, कोहली और शमी के ना होने से भारत को काफी नुकसान

बीडब्ल्यूएफ ने कहा कि 18 मई को जारी होने वाली रैंकिंग से टोक्यो ओलंपिक का क्वालीफिकेशन तय किया जाएगा। बीडब्ल्यूएफ काउंसिल ने तय किया कि इस रैंकिंग का इस्तेमाल टोक्यो ओलंपिक के लिए सीडिंग के लिए भी किया जाएगा। बैंकॉक में 27 से 31 जनवरी तक होने वाले वल्र्ड टूर फाइनल्स के बाद विश्व रैंकिंग जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दूसरे टेस्ट में पृथ्वी शॉ की जगह इस बल्लेबाज को भारतीय टीम में देखना चाहते हैं सुनील गावस्कर

इस बीच, बीडब्ल्यूएफ ने घोषणा की है कि थॉमस एंड उबर कप फाइनल्स अब डेनमार्क में अक्टूबर में खेला जाएगा। कोरोना के कारण इस साल की शुरूआत में ही इसे स्थगित कर दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल