1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत 12 साल बाद एशियन बास्केटबॉल चैम्पियनशिप क्वार्टर फाइनल में

भारत 12 साल बाद एशियन बास्केटबॉल चैम्पियनशिप क्वार्टर फाइनल में

 Written By: IANS
 Published : Sep 30, 2015 09:55 am IST,  Updated : Sep 30, 2015 09:58 am IST

चांगशॉ (चीन): भारतीय पुरुष बास्केटबॉल टीम ने मंगलवार को फिलीपींस के हाथों 65-99 से मिली हार के बावजूद 12 वर्षो के बाद एशियन चैम्पियनशिप-2015 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम फिलिस्तीन के

भारत 12 साल बाद एशियन...- India TV Hindi
भारत 12 साल बाद एशियन बास्केटबॉल चैम्पियनशिप क्वार्टर फाइनल में

चांगशॉ (चीन): भारतीय पुरुष बास्केटबॉल टीम ने मंगलवार को फिलीपींस के हाथों 65-99 से मिली हार के बावजूद 12 वर्षो के बाद एशियन चैम्पियनशिप-2015 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम फिलिस्तीन के खिलाफ हेड-टू-हेड प्रदर्शन के आधार पर बेहतर साबित हुई और नॉकआउट चरण में प्रवेश करने में सफल रही।

भारत और फिलिस्तीन ने ग्रुप-ई में दो जीत और तीन हार के समान प्रदर्शन के साथ ग्रुप चरण का समापन किया। लेकिन ग्रुप मैच के दौरान भारतीय टीम ने चूंकि फिलिस्तीन को मात दी थी इस आधार पर भारत को अगले दौर में प्रवेश मिल गया।

भारत को क्वार्टर फाइनल में ग्रुप-एफ में शीर्ष पर रहने वाली टीम से भिड़ना होगा, जिसका निर्णय चीन और कतर के बीच होने वाले मुकाबले से होगा।

मंगलवार को भारत पर फिलीपींस की जीत टूर्नामेंट में उसकी लगातार पांचवीं जीत रही और इस जीत के साथ फिलीपींस ग्रुप-एफ में शीर्ष पर रहा।

भारत ने शुरुआत अच्छी की और पहले क्वार्टर तक एक अंक की बढ़त भी ले ली थी। लेकिन इसके बाद फिलीपींस ने शानदार वापसी की और आखिरी के दो क्वार्टर तो फिलीपींस पूरी तरह हावी रहा।

फिलीपींस के लिए टेरेंस रोमीयो ने सर्वाधिक 20 अंक जुटाए।

12 वर्षो के बाद भारत को मिली शानदार कामयाबी पर दिग्गज फॉरवर्ड यादविंदर सिंह ने कहा, "क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर हम बेहद उत्साहित हैं, सभी खिलाड़ियों ने इस उपलब्धि में अपना सबकुछ दिया है। पिछली टीमों की अपेक्षा इस टीम में अमियाजोत सिंह और अमृतपाल सिंह ने प्रमुख अंतर पैदा किया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।