1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एएफसी क्वालीफायर्स में भारत का तीसरे स्थान पर रहना योग्य रहा : हैदराबाद एफसी कोच

एएफसी क्वालीफायर्स में भारत का तीसरे स्थान पर रहना योग्य रहा : हैदराबाद एफसी कोच

 Edited By: IANS
 Published : Jun 29, 2021 08:42 am IST,  Updated : Jun 29, 2021 08:42 am IST

भारत को क्वालीफायर्स में एशिया चैंपियन कतर के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम ने बांग्लादेश को 2-0 से हराया और अफगानिस्तान के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला।

Sports, Football, India,Manolo Marquez- India TV Hindi
Manolo Marquez Image Source : TWITTER/@HYDFCOFFICIA

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम हैदराबाद एफसी (एचएफसी) के मुख्य कोच मैनुअल मारक्वेज ने भारतीय फुटबॉल टीम की सराहना करते हुए कहा है कि फीफा विश्व कप 2022 और एएफसी एशियन कप 2023 के क्वालीफायर्स में भारत का तीसरे स्थान पर रहना योग्य रहा। 

भारत को क्वालीफायर्स में एशिया चैंपियन कतर के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम ने बांग्लादेश को 2-0 से हराया और अफगानिस्तान के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला।

यह भी पढ़ें- अगले सीजन से IPL में दो नई फ्रेंचाइजों को किया जाएगा शामिल?

 

मैनुअल ने कहा, "मैंने बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के मैच को देखा और मैंने भारतीय युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन का काफी आनंद लिया। कतर के खिलाफ मैच असली टेस्ट था। भारत का लक्ष्य ग्रुप में जितना हो सके ऊपर रहना था और मेरा मानना है कि तीसरे स्थान पर रहना उनके लिए योग्य रहा।"

भारत ग्रुप ई में सात अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा जबकि कतर के 22 अंक और ओमान के 18 अंक थे।

यह भी पढ़ें- यूएई में किया जाएगा टी-20 विश्व कप का आयोजन : BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली

मैनुअल ने कहा, "मेरा मानना है कि आईएसएल का ऑफ सीजन लंबे समय तक रहना खिलाड़ियों के लिए आदर्श नहीं है। लेकिन इससे वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता पाते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल