1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अंकिता रैना ने दुबई में अपने नाम किया आईटीएफ युगल खिताब

अंकिता रैना ने दुबई में अपने नाम किया आईटीएफ युगल खिताब

 Reported By: IANS
 Published : Dec 13, 2020 03:11 pm IST,  Updated : Dec 13, 2020 03:11 pm IST

भारत की महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने जॉर्जिया की इकातेरिना गोरगोड्जे के साथ मिलकर अल हब्तूर टेनिस चैलेंज के महिला युगल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है। 

अंकिता रैना ने दुबई...- India TV Hindi
अंकिता रैना ने दुबई में अपने नाम किया आईटीएफ युगल खिताब  Image Source : TWITTER

दुबई| भारत की महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने जॉर्जिया की इकातेरिना गोरगोड्जे के साथ मिलकर अल हब्तूर टेनिस चैलेंज के महिला युगल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जोड़ी ने जोडोइनोव बोलसोवा और एलिनो जुवान की जोड़ी को मात दी। 

अंकिता और इकतेरिना ने हब्तूर ग्रांड बीच रिसोर्ट में शनिवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में अपनी विपक्षी जोड़ी को 6-4, 3-6, 10-6 से हराया। टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर अंकिता के हवाले से लिखा है, "यह शानदार सप्ताह रहा है। हम आखिरी में युगल वर्ग में शामिल हुए थे और हम यहां विजेता के तौर पर खड़े हैं।"

अंकिता मौजूदा समय में भारत में एकल और युगल वर्ग में नंबर-1 के महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। अप्रैल-2018 में उन्होंने शीर्ष-200 एकल रैंकिंग में जगह बनाई थी। वह ऐसा करने वाली भारत की पांचवीं खिलाड़ी बनी थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल