1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US OPEN : भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने दूसरे राउंड में पहुंचकर रचा इतिहास

US OPEN : भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने दूसरे राउंड में पहुंचकर रचा इतिहास

 Reported By: IANS
 Published : Sep 02, 2020 01:01 pm IST,  Updated : Sep 02, 2020 01:01 pm IST

भारत के टेनिस स्टार सुमित नागल ने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिका ओपन के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच कर इतिहास रच दिया है।

US OPEN : भारत के स्टार...- India TV Hindi
US OPEN : भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने दूसरे राउंड में पहुंचकर रचा इतिहास Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारत के टेनिस स्टार सुमित नागल ने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिका ओपन के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच कर इतिहास रच दिया है। वह 2013 के बाद यहां तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

IPL 2020 के लिए सितंबर के पहले सप्ताह में UAE पहुंच सकते हैं हरभजन

नागल ने पहले दौर के मैच में अमेरिका के ब्रैडेल क्लाहन को 6-1, 6-3, 3-6, 6-1 से मात दी। इसी के साथ 23 साल का यह खिलाड़ी सात साल में पहली बार ग्रैंड स्लैम एकल वर्ग के पहले दौर में जीतने वाला भारतीय खिलाड़ी बन गया है।

ENG v PAK : तीसरे T20I में इंग्लैंड को 5 रनों से हराकर पाकिस्तान ने सीरीज 1-1 से की बराबर

नागल ने पहले सेट में अपनी पहली सर्विस में 80 प्रतिशत अंक बटोरे। दूसरे सेट में भी उनका दबदबा जारी रहा। तीसरे सेट में हालांकि अहम समय पर उनकी सर्विस तोड़ दी गई और वह यह सेट हार गए। मैच चौथे सेट में गया जहां भारतीय खिलाड़ी ने जीत हासिल की। यह मैच दो घंटे 12 मिनट तक चला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल