1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अजलान शाह कप में आज पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत

अजलान शाह कप में आज पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत

 Written By: IANS
 Published : Apr 12, 2016 01:21 pm IST,  Updated : Apr 12, 2016 01:21 pm IST

इपोह (मलेशिया): भारत और पाकिस्तान की टीमें मंगलवार को यहां अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के मुकाबले में आमने-सामने होंगी। भारत जीता तो वह पदक की दौड़ में बना रहेगा जबकि पाकिस्तान की छुट्टी हो

india azlan shah cup 2016- India TV Hindi
india azlan shah cup 2016

इपोह (मलेशिया): भारत और पाकिस्तान की टीमें मंगलवार को यहां अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के मुकाबले में आमने-सामने होंगी। भारत जीता तो वह पदक की दौड़ में बना रहेगा जबकि पाकिस्तान की छुट्टी हो जाएगी। पांच बार की विजेता और पिछली बार रजत पदक हासिल करने वाली भारतीय टीम अभी तक अपने तीन मैचों में दो जीत चुका है। उसने जापान को 2-1 से और कनाडा को 3-1 से मात दी थी।

वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान को अपने तीन मैचों में से एक में ही जीत मिली है। उसने कनाडा को 3-1 से मात दी थी, लेकिन आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। टीम इस समय अंकतालिका में छठवें स्थान पर है। पाकिस्तान इस बार ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया है।

दोनें टीमें इससे पहले हॉकी वल्र्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) में भिड़ी थीं। यह मैच 2-2 से ड्ऱॉ रहा था। भारत टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा था लेकिन पाकिस्तान की ओलम्पिक की उम्मीदों को आयरलैंड ने झटका दिया था।

इस मुकाबले के रोचक होने की पूरी उम्मीद है। भारत की क्षमता पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने की है और ड्रैग फ्लीकर हरमनप्रीत सिंह ने मौकों को बखूबी भुनाया है और टीम को सफलता दिलाई है।

जीत भारत को पदक दौर में पहुंचा सकती है तो वहीं हार पाकिस्तान को टूर्नामेंट से लगभग बाहर कर सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल