1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. HWL: क्वार्टर फाइनल में भारत से भिड़ेगा ग्रेट ब्रिटेन

HWL: क्वार्टर फाइनल में भारत से भिड़ेगा ग्रेट ब्रिटेन

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 02, 2015 09:10 am IST,  Updated : Dec 02, 2015 09:12 am IST

रायपुर: हॉकी वल्र्ड लीग क्वार्टर फाइनल में गुरूवार को भारत का मुकाबला ग्रेट ब्रिटेन से होगा जो यहां सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में पूल ए के मैच में बेलजियम के साथ् 3-3 की बराबरी के

क्वार्टर फाइनल में...- India TV Hindi
क्वार्टर फाइनल में भारत से भिड़ेगा ग्रेट ब्रिटेन

रायपुर: हॉकी वल्र्ड लीग क्वार्टर फाइनल में गुरूवार को भारत का मुकाबला ग्रेट ब्रिटेन से होगा जो यहां सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में पूल ए के मैच में बेलजियम के साथ् 3-3 की बराबरी के बाद अपने समूह में शीर्ष पर पहुंच गया।

टूर्नामेंट के सबसे शानदार मैच के रूप में देखे जा रहे आज के खेल में ग्रेट ब्रिटेन और बेल्जियम खुद को एक दूसरे से बेहतर करने के लिए मैदान में उतरे लेकिन अंत में दोनों के बीच मुकाबला बराबरी का रहा ।

कल क्वार्टर फाइनल में पूल बी की शीर्ष टीम नीदरलैंड का मुकाबला पूल ए की शीर्ष टीम कनाडा से होगा जबकि पूल ए में दूसरे स्थान पर रही आस्ट्रेलियाई विश्व चैम्पियन टीम ओलंपिक चैम्पियन जर्मनी से भिड़ेगी।

उधर , केवल एक अंक से पूल बी में अंतिम स्थान पर रही मेजबान भारतीय टीम पूल ए की शीर्ष टीम ग्रेट ब्रिटेन के साथ खेलेगी जबकि गुरूवार को बेल्जियम अर्जेंटीना के साथ जोर आजमाइश करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल