नई दिल्ली: भारत 26 अगस्त से एक अक्तूबर तक दुनिया की पहली मिश्रित मार्शल आर्ट्स (MMA) सुपर फाइट लीग की मेजबानी करेगा। फ्रेंचाइजी आधारित इस लीग में दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मुंबई, हरियाणा, बेंगलूर, पंजाब, पुणे और गोवा की आठ टीमें हिस्सा लेंगी।
यह लीग अनूप कुमार, सीजे सिंह, अमित राय, ध्रुव चौधरी जैसे भारत के एमएमए खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने का मंच देगी। प्रत्येक टीम में नौ भारतीय और तीन अंतरराष्ट्रीय फाइटर होंगे।
महिलाओं को भी इस चैम्पियनशिप में बराबरी का मौका मिलेगा। पुरूष और महिला मिलाकर कुल 96 फाइटर चुनौती पेश करेंगे।