1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. तीरंदाजी: अतानु दास अंतिम 16 में पहुंचे

तीरंदाजी: अतानु दास अंतिम 16 में पहुंचे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 09, 2016 09:53 pm IST,  Updated : Aug 09, 2016 11:30 pm IST

रियो डि जेनेरियो: रियो ओलंपिक में भारतीय तीरंदाज अतानु दास ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए क्वार्टरफाइनल में अपनी जहग बना ली है। उन्होंने क्यूबा के एंड्रियन आंद्रेस को 6-4 से हराया। अतानु दास ने आज

archery- India TV Hindi
archery

रियो डि जेनेरियो: रियो ओलंपिक में आशा और निराशा के बीच कम चर्चित तीरंदाज अतनु दास और पुरूष हाकी टीम ने रियो ओलंपिक खेलों में आज भारत की आस बंधायी। दास ने पुरूषों की व्यक्तिगत स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी जबकि पुरूष हाकी टीम ने अर्जेंटीना को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान लगभग पक्का किया।

दास ने पहले दौर में नेपाल के जीतबहादुर मुक्तान को 6-0 से हराया और क्यूबा के एड्रियन आंद्रेस पुंटेस पेरेज को 6-4 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उन्हें हालांकि अब 12 अगस्त को विश्व के पूर्व नंबर पांच खिलाड़ी दक्षिण कोरिया के ली स्यूंग युन की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। ली दक्षिण कोरिया की उस विजेता टीम का हिस्सा थे जिसने इस ओलंपिक में टीम रिकर्व में सोने का तमगा जीता है।

दास को दूसरे दौर में क्यूबा के तीरंदाज ने अच्छी चुनौती दी लेकिन भारतीय तीरंदाज आखिर में यह मुकाबला 28-26, 29-26, 26-27, 27-28, 29-28 से जीतने में सफल रहा। मैच का ओवरआल स्कोर 139-135 रहा लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने जरूरत के समय पर अच्छा प्रदर्शन करके जीत दर्ज की। इससे पहले दास ने नेपाली प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शुरू से शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में उन्होंने कुल 9 में से सात परफेक्ट 10 के स्कोर बनाये और अपने प्रतिद्वंद्वी को किसी भी समय उबरने का मौका नहीं दिया। अतनु ने यह मैच 29-26, 29-24 और 30-26 से जीता। इस तरह से उनका ओवरआल स्कोरलाइन 88-76 रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल