1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics :दीपिका महिला व्यक्तिगत रिकर्व रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर रहीं

Tokyo Olympics :दीपिका महिला व्यक्तिगत रिकर्व रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर रहीं

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 23, 2021 08:09 am IST,  Updated : Jul 23, 2021 08:21 am IST

भारत की पदक उम्मीद दीपिका कुमारी तोक्यो ओलंपिक तीरंदाजी स्पर्धा के महिला व्यक्तिगत रिकर्व रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर रही।

Tokyo Olympics :दीपिका महिला...- India TV Hindi
Tokyo Olympics :दीपिका महिला व्यक्तिगत रिकर्व रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर रहीं Image Source : GETTY

भारत ने तोक्यो ओलंपिक में शुक्रवार को अपने अभियान का आगाज किया जब पदक उम्मीद दीपिका कुमारी तीरंदाजी स्पर्धा के महिला व्यक्तिगत रिकर्व रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर रही । युमेनोशिमा पार्क पर हुए मुकाबले में दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका ने 663 स्कोर किया जिसमें पहले हाफ में 334 और दूसरे हाफ में 329 स्कोर रहा । उन्होंने 72 निशानों में से 30 बार परफेक्ट 10 स्कोर किया । 

पहले तीन स्थानों पर कोरियाई तीरंदाजों का दबदबा रहा । कोरिया की 20 वर्ष की अन सान 680 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रही जो ओलंपिक रिकॉर्ड भी है । इससे पहले ओलंपिक रिकॉर्ड 673 का था जबकि विश्व रिकॉर्ड 692 का है जो कांग चेइ वोंग के नाम है । जांग मिनही 677 अंक के साथ दूसरे और कांग चेइ वोंग 675 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही । 

एलिमिनेशन दौर के मुकाबले 27 जुलाई को खेले जायेंगे । रैंकिंग दौर से एलिमिनेशन दौर की वरीयता का निर्धारण होता है और विरोधी भी तय होता है । तीरंदाजों को 70 मीटर की दूरी से निशाना लगाने के लिये 72 तीर दिये जाते हैं । उन्हें छह छह तीरों की 12 सीरिज में निशाना लगाना होता है । तोक्यो टेस्ट टूर्नामेंट 2019 में दीपिका को हराने वाली अन सान ने 36 बार 10 स्कोर किया । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल