1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय बैडमिंटन स्टार सौरभ वर्मा ने एयर इंडिया को सुनाई खरी-खोटी, जानिए क्या है वजह?

भारतीय बैडमिंटन स्टार सौरभ वर्मा ने एयर इंडिया को सुनाई खरी-खोटी, जानिए क्या है वजह?

 Reported By: Bhasha
 Published : May 26, 2019 04:09 pm IST,  Updated : May 26, 2019 06:45 pm IST

इस 26 वर्षीय शटलर ने कहा कि एयरलाइन के पास शिकायत दर्ज कराने के बावजूद उन्हें नुकसान पहुंचाये गये सामान का कोई मुआवजा नहीं मिला।

सौरभ वर्मा- India TV Hindi
सौरभ वर्मा, बैडमिंटन खिलाड़ी  Image Source : PTI

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा ने राष्ट्रीय एयरलाइन एयर इंडिया की दिल्ली से कोपेनहेगेन की यात्रा के दौरान उनके सामान को नुकसान पहुंचाने के लिये रविवार को कड़ी आलोचना की। 

वर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘पिछले कुछ सप्ताह में एयर इंडिया ने जो सेवाएं प्रदान की उससे वास्तव में निराश हूं। मैं दिल्ली से कोपेनहेगेन की यात्रा कर रहा था और जब मैंने पाया कि मेरे सामान को नुकसान पहुंचाया गया है। मैंने तुरंत एयर इंडिया स्टॉफ के पास शिकायत दर्ज करायी।’’ 

इस 26 वर्षीय शटलर ने कहा कि एयरलाइन के पास शिकायत दर्ज कराने के बावजूद उन्हें नुकसान पहुंचाये गये सामान का कोई मुआवजा नहीं मिला। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैंने मेल भी भेजा था जिसमें शिकायत की रसीदी और टूटे सामान की तस्वीरें भी भेजी गयी थी। लेकिन मुझे 20 दिन के बाद भी कोई जवाब या मुआवजा नहीं मिला।’’ 

पिछले साल रूसी ओपन और डच ओपन बैडमिंटन के विजेता वर्मा ने जल्द से जल्द मामला सुलझाने के लिये कहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल